भगवानपुर के मेहदौली में क्लास 4 व 5 के शिक्षकों को मिला अकादमिक अनुसमर्थन, प्रभावी शिक्षण के लिए नवाचार पर जोर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर मेहदौली में शनिवार को क्लास 4 व 5  के  शिक्षकों को अकादमिक अनुसमर्थन विषय विशेषज्ञ शिक्षक के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक कृष्ण कुमार व समन्वयक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षण पद्धति नई तकनीकों व शैक्षणिक सामग्री के उपयोग में मदद करती है

- Sponsored Ads-

ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके।कार्यशाला में शिक्षकों को वर्ग शिक्षण में आने वाली समस्याओं व कठिन बिंदुओं पर विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा समाधान बताया गया।साथ ही वर्ग कक्ष में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया गया।

भगवानपुर के मेहदौली में क्लास 4 व 5 के शिक्षकों को मिला अकादमिक अनुसमर्थन, प्रभावी शिक्षण के लिए नवाचार पर जोर 2शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों व तकनीकों से अवगत कराया गया ताकि कक्षा शिक्षण प्रभावी हो सके।सभी  शिक्षकों को मासिक कार्य योजना बनाने को कहा गया। मौके पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक श्वेता,पूनम, शिक्षक ऋषि,राकेश,मुस्लिम अंसारी,सुमन आदि मौजूद थे।

Share This Article