बेगूसराय में बरसे तेजस्वी यादव:- ‘दारू और बालू में मदहोश है सरकार, बिहार में अपराधियों का बेखौफ़’

DNB Bharat Desk

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मे बिहार मे आपराधिक घटनाओ पर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहाँ है की बिहार मे बीस साल से एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार देश मे लॉ ऐंड आर्डर के मामले मे यूपी के बाद दुसरे नंबर पर है। इस सरकार मे हर दिन बड़ी बड़ी आपराधिक घटनाये बढ़ रही है।

- Sponsored Ads-

 ये सरकार अपराधियों को संग्रक्षण देने मे लगी है। सत्ता मे बैठे लोग दारू और बालू मे मदहोश है। बताते चले की नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक निजी कार्यक्रम मे शामिल होने बेगूसराय पहुंचे जहाँ उन्होंने मिडिया से बात करते हुए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मटिहानी के राजद बिधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के माँ के श्राद्धकर्म मे शामिल होने बेगूसराय के केशावे गावं आये थे जहाँ पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाव मे उन्होंने कहाँ की ये सरकार दारू और बालू मे मदहोश है। 

बेगूसराय में बरसे तेजस्वी यादव:- 'दारू और बालू में मदहोश है सरकार, बिहार में अपराधियों का बेखौफ़' 2इस सरकार को बिहार के लोगो से कोई मतलब नहीं है। अस्पतालो मे ना डॉक्टर है ना स्ट्रक्चर है ना दबा है। बिहार मे ना शिक्षा है ना क्वालिटी ऑफ़ स्ट्रक्चर है।  यह सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है। सरकार पहले पांच सालो के लिए बनती थी भाजपा के नेताओ मे लड्डू फुट रहा है। बिहार की चौदह करोड़ जनता पेट्रोल डीजल गैस महंगाई बेरोजगारी से । ओला गिरने से किसान परेशान पर इन लोगो को इससे कोई मतलब नहीं है। अपराधी तांडव कर रहे है अराजकता और अफसर शाही अलग हो गया है। 

बेगूसराय में बरसे तेजस्वी यादव:- 'दारू और बालू में मदहोश है सरकार, बिहार में अपराधियों का बेखौफ़' 3अररिया की घटना का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहाँ बिहार के लोग सुख शांति चाहते है पर यहाँ तो दिन दहाड़े भरे बाजार मे चाकू घोप दिया जा रहा है,गर्दन काट दिया जा रहा है और उसके सर को घंटों हाथ मे लेकर घुम रहा है ऐसा कही देखा है क्या। ये सवाल सरकार से पूछई भाजपा से पूछिए।

Share This Article