डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।सोमवार को बाइट भवन में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और इंस्पायर अवार्ड मानक के संबंध में विज्ञान-गणित शिक्षकों की एक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को इन पहलों के बारे में जानकारी देना और उन्हें प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए प्रशिक्षित करना था।

प्रखंड तकनीकी टीम के अशोक कुमार सिंह,संदीप कुमार,बिट्टु कुमार व पप्पू कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के सिद्धांतों व विधियों से परिचित कराने के लिए आयोजित की गई है।इसमें शिक्षक वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए छात्रों को व्यवहारिक वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कैसे संलग्न कर सकते हैं, यह सीखेंगे।
उन्होंने दीक्षा पोर्टल पर प्रोजेक्ट को अपलोड करने के विभिन्न स्टेपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही कहा कि इससे बच्चों को करके सीखने में मदद मिलेगा। दूसरी ओर कार्यशाला में इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत क्लास 6 से 12 तक के बच्चों को इस योजना व इसके लाभों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई।
इस योजना के तहत अपने नवीन विचारों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के तरीके भी बताए गए।मौके परआशीष,आशा,नीरज,प्रभात,लीला,संतोष,विजेता, ऋतु,श्वेता,रागिनी मौजूद थे।
बेगूसराय भगवनपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट