बेगूसराय में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से लाठी डंडी से बेहरमी से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  वही दबंगों की पिटाई से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

- Sponsored Ads-

जिसमें दबंगों के द्वारा लाठी डांटे से पूरे परिवार को बेहरमी से पिटाई की जा रही है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान बाघा वार्ड नंबर 29 के रहने वाले चंदन यादव, उदय यादव, रंजय यादव, मीरा देवी पप्पू यादव,कृष्ण कुमार ,सीमा देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में घायल मीरा देवी ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कैलाश यादव, मनोज यादव, मनीष यादव दीपक यादव और सुभाष यादव के द्वारा जबरन मेरा जमीन को कब्जा करना चाहता है।

बेगूसराय में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा 2उन्होंने बताया कि जब अपना जमीन को कब्जा नहीं करने दिए तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डांटे एवं लोहे की रॉड से सभी के ऊपर हमला कर दिया।जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि वह लोग दबंग कृष्ण के व्यक्ति हैं और लगातार इससे पहले भी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन इसकी शिकायत पुलिस को किए थे।

बेगूसराय में जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा 3लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण से एक बार फिर दबंगों ने घर पर चढ़कर सभी परिवार को बेहरमी से पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। जिसमें एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि घटना सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article