आने वाले दिनों में मां शीतला महोत्सव का स्वरूप और बड़ा दिखेगा — रजनीश कुमार
देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे आरती के साथ ही चार दिवसीय मां शीतला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
डीएनबी भारत डेस्क
हमारी संस्कृति में माता का पूजा अनुकरणीय है।आने वाले समय में मां शीतला धाम महंत जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।आने वाले दिन देश की सभ्यता संस्कृति का होगा। हमारी संस्कृति दुनिया के मानचित्र पर सबसे आगे होगा।प्रेम सद्भाव के साथ मेला को सफल बनाए। उक्त बातें बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 21 जलेलपुर स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित चार दिवसीय मां शीतला महोत्सव का भव्य उद्घाटन करते हुए बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा।

महोत्सव का आगाज बनारस से आए पंडितों द्वारा गंगा आरती के साथ किया गया। देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे।इसके बाद चार दिवसीय मां शीतला महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता, तेघरा विधायक रजनीश कुमार, मां शीतला धाम के महंत महेश दास जी महाराज, एडीएम ब्रज किशोर चौधरी, बेगूसराय कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बरौनी डेयरी के प्रबंधक निदेशक रविन्द्र कुमार सिंह, एजीएम वैभव विशाल, विश्व हिंदू परिषद के उत्तर बिहार के धर्माचार्य राम शंकर सिंह कश्यप, नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, प्रो संजय गौतम के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वही स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि गंगा के किनारे की संस्कृति को मां शीतला महोत्सव जीवंत कर रहा है। आने वाले समय में इस महोत्सव का स्वरूप और बड़ा दिखेगा, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। उद्घाटन के बाद के बाद लोक कलाकारों ने अपने नृत्य गीत से लोगों का दिल जीत लिया। जहां एक तरफ आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के कलाकारों ने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। वहीं दूसरी तरफ साक्षी डांस ग्रुप ने लोक नृत्य से लोगों को आनंदित कर दिया। बिहार का पारंपरिक लोक नृत्य सामा चकेवा, झिझिया, जट – जटिन के साथ-साथ शारदा सिन्हा के गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुत की गई। नृत्य प्रस्तुति में साक्षी, संस्कृति, रश्मि खुशी, गौरी, अंशिका, सुप्रिया ने भाग लिया। जबकि संयोजन कुणाल कुमार ने किया।
वहीं आकाश गंगा के सचिव गणेश गौरव के संयोजन में फेमस लोक कलाकार बलिराम बिहारी, लालू बिहारी, अंजली कुमारी ने अपने गायकी से सबका दिल जीत लिया। संगीत में तबला पर संतोष कुमार, अंकित राज, निखिल कुमार, अनिमेष कुमार ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महेश दास जी महाराज, ट्रस्ट के महासचिव अभिषेक कुमार उर्फ कन्हैया सिंह, प्रियम कुमार, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, हर्ष राज, निशांत, पशुपति सिंह, सुधीर सिंह, नंदन कुमार द्वारा आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन की ओर से डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। धन्यवादज्ञापन करते हुए प्रो संजय गौतम ने कहा कि जिस रूप से स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को हाथों हाथ लिया है। आने वाले समय में महोत्सव के बहाने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूती मिलेगी।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट