बिहार का मान: मेराज आलम ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, अब इंटरनेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

DNB Bharat Desk

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो० अबू सईद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हाल ही में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (ऑटिज़्म) एवं 21वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप (सेरेब्रल पाल्सी) में महाविद्यालय के छात्र मो० मेराज आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च 2026 तक पटना के पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

मो० मेराज आलम ने महाविद्यालय के संरक्षण एवं सहयोग के साथ-साथ अपनी कठोर मेहनत, लगन और खेल कौशल के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे संस्थान और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है।

बिहार का मान: मेराज आलम ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, अब इंटरनेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम 2उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मो० अबू तमीम, सचिव मो० अबू सईद, निदेशक (बी०एड०) मो० अबू ज़ाहिद, निदेशक (डी०एल०एड०) मो० अबू तनवीर, प्राचार्य डॉ० अंजुम वारिस तथा प्राध्यापकगण—अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, डॉ० हरजिंदर कौर, डॉ० राहत करीम, डॉ० सेराज अहमद, डॉ० रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, मिर्जा काशिफ बेग, मो० नजीर, प्रशांत कुमार, शशि कुमार, रंजन कुमार, मो० जुल्फिकार आलम, राम शंकर राय, अवधेश कुमार राय, मो० महफूज आलम, प्रमोद कुमार एवं संजीत कुमार आदि—ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article