बेगूसराय में 102 एम्बुलेंस सेवा का कायाकल्प, ज़ेन प्लस के संचालन में स्वास्थ्य सेवाओं ने पकड़ी रफ्तार

DNB Bharat Desk

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है, जिसमें 102 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा अहम भूमिका निभा रही है। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा किया जा रहा है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी ज़ेन प्लस सर्विसेज ने नवंबर 2024 में संचालन संभालने के बाद राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है। कंपनी के प्रयासों से सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव आया है। बेगूसराय जिले में भी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

- Sponsored Ads-

फरवरी 2026 में जिले में कुल 5,130 मामलों में सहायता दी गई, जिनमें 4,299 गर्भवती महिलाएं, 41 नवजात शिशु, 106 सड़क दुर्घटना के मामले और 684 अन्य मामले शामिल हैं। वहीं वर्तमान में ज़ेन प्लस बिहार में कुल 2,051 एम्बुलेंस संचालित कर रही है, जिनमें 568 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 1,377 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस और 106 शव वाहन शामिल हैं। इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 5,791 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

बेगूसराय में 102 एम्बुलेंस सेवा का कायाकल्प, ज़ेन प्लस के संचालन में स्वास्थ्य सेवाओं ने पकड़ी रफ्तार 2यह मॉडल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) का सशक्त उदाहरण है, जिसमें 50 प्रतिशत एम्बुलेंस राज्य सरकार द्वारा और शेष 50 प्रतिशत ज़ेन प्लस द्वारा संचालित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता तक समय पर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नवंबर 2024 से फरवरी 2026 तक ज़ेन प्लस ने बिहार में लगभग 23 लाख 17 हजार मरीजों को सेवा प्रदान की है। केवल फरवरी 2026 में ही कुल 1,62,134 मामलों में सहायता दी गई, जिनमें 1,18,593 गर्भवती महिलाएं, 3,185 नवजात शिशु, 5,305 सड़क दुर्घटना के मामले और 35,051 अन्य मामले शामिल हैं। संचालन संभालने के बाद से कंपनी लगातार सेवा की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान दे रही है।

बेगूसराय में 102 एम्बुलेंस सेवा का कायाकल्प, ज़ेन प्लस के संचालन में स्वास्थ्य सेवाओं ने पकड़ी रफ्तार 3इसके परिणामस्वरूप कॉल रिस्पॉन्स टाइम में कमी आई है, मरीजों तक एम्बुलेंस पहुंचने का समय बेहतर हुआ है और यात्रा के दौरान मरीजों की देखभाल के स्तर में भी सुधार हुआ है। इस संबंध में प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने कहा “अब तक हुए सुधारों पर हमें गर्व है, लेकिन हमारी यात्रा अभी जारी है। आगे हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक को मानवीय संवेदनशीलता के साथ जोड़कर एम्बुलेंस सेवाओं के नए मानक स्थापित करना है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे ड्राइवर, ईएमटी व हेल्पर हमारी सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही यह संभव हो पाया है। यह सफलता ज़ेन प्लस बिहार टीम के हर सदस्य की है।” ज़ेन प्लस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर समर्थन से ही राज्यभर में बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना संभव हो सका है।

बेगूसराय में 102 एम्बुलेंस सेवा का कायाकल्प, ज़ेन प्लस के संचालन में स्वास्थ्य सेवाओं ने पकड़ी रफ्तार 4वहीं जेन प्लस बेगूसराय के क्लस्टर लीडर शुभ कल्याण भारद्वाज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में संचालित एम्बुलेंस गाड़ी का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्वास्थ्य समिति पटना तथा जेन प्लस पटना से प्राप्त निर्देशों का यहां अक्षरशः पालन किया जाता है। जेनपल्स संस्था पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ बिहार में 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है।संस्था सरकार के सहयोग से हर परिस्थिति में आमजन तक समय पर जीवनरक्षक सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बेहतर व तत्काल सेवा देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में कार्यरत सभी एम्बुलेंस कर्मी तत्पर रहते हैं। मौके पर ईएमटी धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार, रामप्रीत कुमार, चालक दल में मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव एवं रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article