34वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो कर्मियों ने चार पदक जीते

DNB Bharat

सिवान में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले विभागीय कर्मी को सूचना जनसंपर्क विभाग ने किया सम्मानित

डीएनबी भारत डेस्क 

सिवान में आयोजित 34वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के दो कर्मियों ने चार पदक जीते। कर्मियों के पदक जीत कर वापस आने पर सूचना जन संपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को पदक पहना कर उनका हौसला बढ़ाया। सूचना जन संपर्क विभाग के रंजीत कुमार भारती और प्रवीण कुमार ने चार पदक जीते।

- Sponsored Ads-

बता दें कि सिवान में 19 जुलाई से 23 जुलाई तक 34वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें सूचना एवं जन संपर्क विभाग के रंजीत कुमार भारती ने 25 मीटर स्टैण्डर्ड पिस्तौल इवेंट के एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता जबकि टीम स्पर्धा में एक रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया जबकि प्रवीण कुमार ने 25 मीटर स्टैण्डर्ड पिस्तौल इवेंट के टीम प्रतिस्पर्धा में एक कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने के पश्चात् सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को पदक पहना कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान विभाग के संयुक्त सचिव विद्युभूषण चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन तथा संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article