बेगूसराय में जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर दबंगों ने भाई बहन सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से किया घायल

DNB Bharat

घटना मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत चकबल्ली गांव की। मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने घटना में शामिल तीन दबंगों को किया गिरफ्तार। 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में दबंग पड़ोसियों की दबंगई सामने आई है।जिसमें एक कट्ठा जमीन जबरन रजिस्ट्री करने के लिए दबंग पड़ोसियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन जब पीड़ित ने जमीन रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया तब आरोपियों के द्वारा 21 लाख रुपये की मांग की गई।

- Sponsored Ads-

लेकिन जब किसी भी सूरत में पीड़ित पक्ष के द्वारा जमीन रजिस्ट्री की बात से इनकार किया गया तो दबंग पड़ोसियों ने लोहे के रॉड एवं लाठी-डंडे से भाई-बहन सहित तीन लोगों को लोहे के सरिया एवं लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली की है ।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त राम सोगाराथ राय अपने मवेशी के गुहाल में अपने पोता एवं पोती आकाश कुमार एवं उसकी बहन के साथ बैठे हुए थे उसी वक्त उनके पड़ोसी पहुंच गए और जबरन जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन जब उन लोगों ने इनकार किया तो दबंग पड़ोसियों के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मटिहानी थाना पुलिस  ने उक्त घटना में शामिल  3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबल

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article