बछवाड़ा के नारेपुर हाई मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
डीएनबी भारत डेस्क
देश में तब तक लोकतंत्र सुरक्षित है जब तक हिन्दुओ का बहुमत है। दुनियां में इस्लामिक देश जहां-जहां है वहां लोकतंत्र नहीं है। उक्त बाते बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नारेपुर हाई स्कूल मैदान भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक नेता ने कहा देश में अब प्रधानमंत्री बनेगी वह हिजाब पहनेगी, मैं कहना चाहता हूं कि 2047 तक देश में एनडीए की सरकार रहेगा ।

यह फिक्स हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिजाब पर सवाल वही करता है। जिसके मन में पाप रहता है। जिसके अंदर पाप रहता है वह गजवा ए हिंद का भी सवाल उठता। विपक्ष को बुर्का वाली और हिजाब वाली चाहिए । इन लोगों के मन में गजवा ए हिंद है। भारत में गजवा ए हिंद नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू भाग रहे हैं और बंगाल में लोकतंत्र तभी तक रहेगा जब तक बंगाल में हिंदू की आबादी रहेगी। देश में तब तक लोकतंत्र है जब तक हिंदू का बहुमत है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में भी हमारे गरीब बहू बेटियों को लव जिहाद में फसाया जाता है। जब तक गिरिराज सिंह है उसको भी रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जीविका दीदी को कहा कि 60 वर्ष के नीचे के जो भी दीदी हैं उन सभी को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत राशि दी जाएगी। उन्होंने जीविका दीदी को कहा कि जिनको राशि मिला है।
मंत्री सुरेंद्र मेहता गाय,बकरी,मछली,अंडा दूध आदि से संबंधित मांग करें मंत्री जी से कहें कि हमें शुगर दिला दीजिए ताकि शुगर के अगल-बगल वैसा आदमी नहीं बसेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है की ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बने। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि बछवाड़ा में जो टेरर था, जो जमीन पर कब्जा करता था । आपने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नाम और निशान मिटा दिया। बेगूसराय की धरती पर 60 के दशक से कम्युनिस्ट पार्टी ने गरीबों का दोहन किया, खून खरावा किया। जबसे एनडीए की सरकार आई किसी की राजनितिक हत्या नहीं हुई। एनडीए की सरकार ने जो काम किया, इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया। बछवाड़ा के चमथा दियारा में जो सुरेंद्र मेहता ने काम किया है। वह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कभी लाल झंडे को इस बेगूसराय की धरती पर आने ना दें। साथ ही चुनाव के दौरान जो जयचंद्र दिखाई दिया है उसे तहजीब नहीं देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने संबोधन के दौरान बीच-बीच में हर हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगवाते रहे। वही सभा को संबोधित करते हुए बछवाड़ा विधायक सह पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा विपक्ष को बिहार की जनता ने नाकार दिया। बिहार की जनता ने कहा हमको जंगल राज नहीं चाहिए, हमको मंगल राज चाहिए। बिहार की जनता ने इस वार चुनाव के दौरान सीना ठोकर एनडीए को मजबूत करने का काम किया है। इसलिए हम आम जनता से अपील करना चाहते हैं कि आज कार्यकर्ता सम्मान समारोह है, ना की नेताओं का। नेताओं का सम्मान तो आप लोगों ने पटना भेजकर पहले ही कर चुके हैं। हमारे देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुखिया नितीश कुमार ने कहा कि गांव की ओर जाकर सेवा करने का काम किजिए।
हम पहले भी आपके सेवक थे, आज भी सेवक ही बनकर आप लोगों की सेवा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा आप इसी तरह एकता बनाए रखें तो आने वाले समय में यह देश यह राज्य विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। उन्होने कहा कि आज बछवाड़ा में एक भी ऐसा सड़क नहीं है जो जर्जर है। एक दो सड़क जर्जर है तो उसका भी टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण शुरु किया जाएगा। बछवाड़ा विधानसभा गंगा,वैती,बलान,गंडक से घिरा हुआ है, यहां सैकड़ों पुल की जरूरत है ,विपक्ष 70 साल में मात्र ग्यारह पुल ही निर्माण करा सकी। जबकि पिछले पांच वर्ष में ग्यारह पुल की स्वीकृति हुई है। जिसमें आधा दर्जन पुल निर्माणाधीन है। दो प्रखंडो को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ीकरण हमारे सांसद के योगदान से पुरा हो चुका है। बछवाड़ा विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम उद्धेश्य उन कार्यकर्ताओ को सम्मान करना है जिनकी मेहनत और समर्पण से पार्टी को लगातार चुनावी सफ़लता मिली।
समारोह को गुजरात के अमित कुमार राजपूत,रामपाल प्रसाद, जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,विधान सभा संयोजक बलराम सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह,जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुमन चौधरी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल,रंजित सिंह आदि दर्जनों कार्यकताओ ने संबोधित किया। सम्मान समारोह के दौरान बुथो पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान प्राप्त करने वाले बूथ अध्यक्षों को राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विधान सभा के विभिन्न पंचायतो से भारी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर नवनीत रंजन,रौशन कुमार,मनोज गुप्ता,पंकज कुशवाहा,रंजीत सिंह रोहित कुमार,पिंकी देवी ,रेखा राय,अनिल पासवान नलनी रंजन राय दिनेश पासवानबासुकी शर्मा,राकेश कुमार राय, श्री राम राय,अमरेश कुमार चुन्न, राजीव कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
डीएनबी भारत डेस्क