देवना इंडस्ट्रियल एरिया में अजगैबी पीर बाबा के मजारशरीफ हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है – मो मासूम खान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

शुक्रवार जुम्मा की देर रात को देवना इंडस्ट्रियल एरिया में अजगैबी पीर बाबा के मजारशरीफ में उर्स काफ़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समय की पुकार संस्था के अध्यक्ष मो मासूम खान ने बताया कि इस मजार शरीफ पर ब्रिटिश जमाने से हर साल उर्स मनाया जाता है । 

यह हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। जहां दोनों समुदाय के लोग चादर चढ़ाते है और मन्नत मांगते है।यह उर्स कार्यक्रम दो दिवसीय होता है । जहां पहले दिन चादरपोषी होती है दूसरा दिन जलसा होता है । यहां पूरे हिंदुस्तान से स्कॉलर और उलमाए आते है । 

देवना इंडस्ट्रियल एरिया में अजगैबी पीर बाबा के मजारशरीफ हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है - मो मासूम खान 2इस साल रात्रि 8 बजे से सरकारी चादरपोषी शुरू हुई। इस पावन अवसर पर मौलाना मुस्ताक, मो मासूम खान, हाफिज मो तौफीक खान, इमाम जामा मस्जिद देवना हाफिज बरकाती, हाफिज शाहरेहर खान, मो मुर्शीद खान, मो इरफान खान ,मो नौशाद खान ,मो वसी, मो अफरोज एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article