महापुरुष दूरद्रष्टा पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 51 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ‌

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री महापुरुष दूरद्रष्टा

- Sponsored Ads-

ललित नारायण मिश्र जिन्होंने कह गए हम रहें ना रहें पर बिहार बढ़कर रहेगा। उनकी 51 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेगूसराय जिला प्रशासन के द्वारा सिमरिया धाम स्थित उनकी समाधि स्थल पर शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।

 इस अवसर पर महान पुण्यात्मा ललित बाबू की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, एडीएम पीजीआरओ मयंक प्रसाद, सदर एसडीओ अनिल कुमार, सदर डीएसपी टू पंकज कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, एनडीसी पूजा कुमारी, विधि शाखा प्रभारी आमिर, नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बरौनी सीओ सूरज कान्त, बीडीओ अनुरंजन कुमार, 

महापुरुष दूरद्रष्टा पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 51 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ‌ 2नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह, जदयू नेता रामनारायण सिंह, महासचिव अरुण कुमार गांधी, रविन्द्र ब्रह्माचारी, थानाध्यक्ष चकिया नीरज कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, रामजी झा, रोचकानंद, ई गौरव कुमार , बमबम कुमार, मो असमद, सुशील कुमार झा, धीरज कुमार झा, श्याम शंकर झा के अलावा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुमार राजा सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के दो सुमन अर्पित किए।

 इस दौरान समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश झा, राधा कुमारी, बमबम झा, रुपेश कुमार, गोपाल कुमार, ओभरसियर के साथ सर्वधर्म भजन गाया। वही सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ एवं वेद विद्यालय सिद्धाश्रम सिमरिया काली धाम में अध्यनरत छात्र रजनीश कुमार,हंस कुमार, कृष्णा कुमार, सूरज कुमार के द्वारा समारोह के पूर्व स्वास्तिक वाचन किया गया। 

महापुरुष दूरद्रष्टा पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 51 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण ‌ 3समारोह उपरांत नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी,उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी सीओ सूरज कान्त ने वेद विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से रुबरु होकर उनके हैंडलों में अफजाई किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article