नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर विधानसभा के राजकीय उच्च विद्यालय सरबहदी जनसभा को किया संबोधित, भाषण के दौरान छह बार लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना

DNB Bharat Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर विधानसभा के सरबहदी गांव स्थित राज्यकीय उच्च विद्यालय परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजगीर, आस्थावां, बिहार शरीफ, हिलसा, हरनौत और इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं के क्रम में था।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर विधानसभा के राजकीय उच्च विद्यालय सरबहदी जनसभा को किया संबोधित, भाषण के दौरान छह बार लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना 2सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह बार लालू परिवार पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है।

 नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर विधानसभा के राजकीय उच्च विद्यालय सरबहदी जनसभा को किया संबोधित, भाषण के दौरान छह बार लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना 3उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि राजगीर के विधायक कौशल किशोर को एक बार फिर विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ हो सके।मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा राज्य के सभी लोगों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त, पेंशन राशि में वृद्धि और अब हर घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर विधानसभा के राजकीय उच्च विद्यालय सरबहदी जनसभा को किया संबोधित, भाषण के दौरान छह बार लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना 4उन्होंने आगे कहा कि 2005 से पहले शाम में लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, लेकिन अब हमारी सरकार में बेटियां भी रात में सुरक्षित निकलती हैं। हमने बिहार में सुशासन का राज कायम किया है।इस मौके पर राजगीर विधायक कौशल किशोर ने भी मंच से तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा वो नौकरी देने की बात करते हैं, लेकिन लोगों को याद है लैंड फॉर जॉब की कहानी क्या थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article