समस्तीपुर: अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिकतम तकनीक व सुविधाओं से लैस उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा को समर्पित प्रतिष्ठान मेडिकाना हॉस्पीटल का विधि-विधान पूर्वक किया गया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर- मंगलवार 20 फरवरी 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिकतम तकनीक व सुविधाओं से लैस उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा को समर्पित प्रतिष्ठान मेडिकाना हॉस्पीटल का विधि-विधान पूर्वक उद्घाटन हो गया। इस अवसर पर सबसे पहले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार व पुष्प वर्षा के बीच निदेशक द्वय चिकित्सक दंपत्ति डाॅ राजीव कुमार मिश्रा एवं डाॅ कनुप्रिया मिश्रा ने फीता काट कर मेडिकाना परिसर में स्मृति शेष मशहूर चिकित्सक सह साहित्यकार डाॅ आरपी मिश्रा की तस्वीर और परिजन-पुरजन के साथ प्रवेश किया तदुपरान्त मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर हाॅस्पीटल का विधिवत उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

बाद में हाॅस्पीटल की खासियत बताते हुए मेडिकाना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पीटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ राजीव कुमार मिश्रा एवं सुविख्यात स्त्री रोग सह बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ कनुप्रिया मिश्रा ने बताया कि महानगरीय शैली में विश्वस्तरीय आवासन सुविधा के अलावा अहर्निषं सेवा महे के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए प्रत्येक दिन 24 घंटे मरीजों के आरोग्य केलिए संकल्पित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम से लैस 200 बेड वाला है मेडिकाना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पीटल।

समस्तीपुर: अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिकतम तकनीक व सुविधाओं से लैस उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा को समर्पित प्रतिष्ठान मेडिकाना हॉस्पीटल का विधि-विधान पूर्वक किया गया उद्घाटन 2 यहां विश्वस्तरीय आधुनिकतम तकनीक व उपकरण की सहायता से हार्ट केयर, ब्रेन, न्यूरो और स्पाईन केयर, ओबेस्ट्रेट्रिक्स एवं गायनोकोलॉजी, यूरोलॉजी व नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाईट सर्जरी, समान्य एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधाओं के अलावा 24 घंटे इंमरजेंसी एवं ट्रामा केयर उपलब्ध है। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोटरी क्लब जोन 2 की एजी डाॅ अमृता कुमारी, डाॅ एके आदित्य,  डाॅ महेश ठाकुर, डाॅ शर्द्धा ठाकुर,  डाॅ वेद आर्या, रोटेरियन विमल केडिया, सुजीत खेमका, अरुण कुमार, अजीत पाल, केशव किशोर विजय चौधरी, रविन्द्र पाठक, पप्पू कुमार,  सहित कई लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article