भाजपा का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है-राजीव वर्मा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा पूरे जिले भर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसका सारा श्रेय भाजपा के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है।

- Sponsored Ads-

भाजपा का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है-राजीव वर्मा 2राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में काम करना है। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए।

अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। श्री कुंदन कुमार ने कहा कि 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, एवम लगातार तीसरी बार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा किभाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने पीएम मोदी और पार्टी के स्थापना काल से सींचने वाले श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को सराहते हुए कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर बीजेपी आज लगभग 15 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है ।

भाजपा का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है-राजीव वर्मा 3स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू सुनील कुमार मुन्ना ,मृत्युंजय कुमार वीरेश ,सुमित सनी ,जिला महामंत्री रामप्रवेश सहनी ,कुंदन भारती,जिला मंत्री शुभम कुमार, भाजपा नेता नवीन कुमार, देवानंद कुशवाहा, डॉ बबन कुमार पवन,सीताराम सिंह, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी ,छोटे लाल सिंह,सरोज राय, शशांक शेखर आयुष ईश्वर रविराज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article