कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है, जबकि मोदी सरकार ने हर वर्ग को राहत देने का काम किया है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जीएसटी को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है, जबकि मोदी सरकार ने हर वर्ग को राहत देने का काम किया है।

- Sponsored Ads-

इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा,है की खड़गे साहब के समय 3 लाख तक इनकम टैक्स की छूट थी, मोदी जी ने इसे 12 लाख तक बढ़ाया।रोटी, कपड़ा और मकान हर आदमी तक पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दूध, पनीर, बच्चों की किताबों सहित कई जरूरी चीजों पर जीएसटी में राहत दी गई है।

दीपावली और छठ पर यह जनता के लिए बड़ा तोहफा है।उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सच में ‘मेक इन इंडिया’ की बात करती है तो उसे संकल्प लेना चाहिए कि पूरा कांग्रेस परिवार केवल भारत में बने सामान का ही उपयोग करेगा

Share This Article