स्थानांतरित शाखा प्रबंधक के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बाड़ा से स्थानांतरित शाखा प्रबंधक आशीष कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय ने कहा कि निवर्तमान शाखा प्रबंधक काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे. उनका योगदान यहां काफी सराहनीय रहा, जो आज के विदाई समारोह में बैंक कर्मी, सीएसपी संचालक व ग्राहकों की उपस्थिति ही बताता है.

- Sponsored Ads-

इस मौके पर नये शाखा प्रबंधक विश्वजीत झा को बुकें भेंटकर व माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।सम्मान समारोह के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बाड़ा के सहायक प्रबंधक चमन कुमार, बैंक कर्मी प्रवीण कुमार, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, अमन कुमार, रामचन्द्र पासवान, रामनिवास कुमार, सीएसपी संचालक रंजन तिवारी, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, ललन कुमार, श्रीराम कुमार, प्रसन्न कुमार के अलावे ग्राहक राम जीवन महतो, लालबाबू राय, नरेन्द्र प्रसाद सैनी, हरेकृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, विपिन कुमार सहित अनेक लोगों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक को अंग वस्त्रम से उन्हें विदाई दी

स्थानांतरित शाखा प्रबंधक के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन 2 तथा नवपदस्थापित शाखा प्रबंधक को फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गया।बताते चले कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बाड़ा के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार का स्थानांतरण जीरोमाइल, बेगूसराय एवं बभनगामा, पहसारा के शाखा प्रबंधक विश्वजीत झा का स्थानांतरण बाड़ा में कर दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article