बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को मारी गोली, एक युवक की मौत, एक बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को गोली मार दिया।जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल अवस्था में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थित युवक की चिंताजनक बनी हुई है।  घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा के पास की है। मृतक युवक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघा के रहने वाले छोटे महतो का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को मारी गोली, एक युवक की मौत, एक बुरी तरह जख्मी 2जबकि घायल युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ बगीचा में बैठा हुआ था। तभी अपराधी आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। वही ताबड़तोड़ गोलीबारी में अमित कुमार समेत दो युवक को गोली लग गया। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। गोली का आवाज सुनकर लोग बगीचा के और दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं घायल दोनों युवक को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को मारी गोली, एक युवक की मौत, एक बुरी तरह जख्मी 3जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया है। इहत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। सदर अस्पताल में परिजनों के द्वारा ही जमकर हंगामा किया। जबकि एक युवक की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल  घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और लोहिया नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार बेरियल काटने का काम करता था उसी बेरियल के कारण ही अपराधी ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जिस तरीके से अपराधी बेख़ौफ़ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को मारी गोली, एक युवक की मौत, एक बुरी तरह जख्मी 4इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधी के बीच खत्म हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि आज अपराधियों ने आपसी विवाद में दो युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां एक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है मृतक की व्यक्ति भी अपराधी किस्म का है।

Share This Article