पिता ने अपने बड़े पुत्र,बहु और पौत्र पर मारपीट कर घायल का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी किया दर्ज 

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव में पिता ने अपने ही बड़े पुत्र, बहु और पौत्र  मारपीट कर घायल करने व सोना और रुपए ले लेने का आरोप लगाया है। उक्त मामले में पीड़ित पिता ज्ञानी पासवान ने थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है

 जिसमें उसने कहा है कि उसका बड़ा पुत्र रंजीत पासवान, रंजीत पासवान की  पत्नी ममता देवी व रंजीत पासवान का बेटा मनीष कुमार उसे और उसकी पत्नी भतनी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया तथा  घर से सोना और नक़द रुपए लेकर भाग गया। आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दिया है। 

दूसरी ओर रंजीत पासवान ने भी जान मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमें जितेंद्र पासवान,कुंदन पासवान,शबनम देवी व संगीता देवी को आरोपित किया है।

Share This Article