वीरपुर पीएचसी में 53 दिव्यांगजनों की हुई जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

गुरुवार को पीएचसी वीरपुर में दिव्यांगजनों के लिये यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ घनश्याम, डॉ दिवाकर सिंह एवं डॉ गिरीश आनंद द्वारा दिव्यांगजनों की जांच की गई। 

पीएचसी कर्मी ने बताया कि शिविर में कुल 53 दिव्यांगों की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि कुल 126 दिव्यांगजनों ने प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया था। मौके पर पीएचसी कर्मी मो. महफूज आलम समेत अन्य पीएचसी कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article