प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत लूं से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्राइमरी व मिडिल स्कूल में सुरक्षित शनिवार में बच्चों को लू से खतरा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने कहा कि गर्मी के महीनों में लंबे समय तक अधिक तापमान की स्थिति को लू चलना कहा जाता है।

- Sponsored Ads-

गर्म हवा के कारण लू लगने की संभावना होती है।अधिक गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कभी कभी मौत भी हो जाती है। लू से बचाव के लिए दोपहर में आराम करें,हल्के रंग का कपड़े पहनें,नियमित रूप से हमेशा भरपूर पानी पिएं,हल्का खाना खाएं,ताजा पका हुआ भोजन करें।

प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत लूं से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी 2लू लगने पर तौलिया भिंगो कर सिर पर रखें व चेहरा पोछ कर चलें। लू लगने पर आम का पन्ना पीएं।पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं व चिकित्सक की सलाह लें।मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,मो.रईस उद्दीन,अवधेश कुमार,विश्वनाथ साह, प्रमोद साह, शिक्षक अनिल रजक,सुमन,शानू,अमित,नितेश,अजनीश,आभा, नीतू आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article