बेगूसराय में हथकड़ी लगे परीक्षा केंद्र पहुंचे बंदी, पेपर दे रहे छात्र-छात्रो का उड़े होश

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

पढने की ललक को तो जेल भी बाधा नही बन सकती जेल से भी छात्र परीक्षा देकर डिग्री हासिल कर सकता है। यू परीक्षा देने के लिए छात्र कलम और एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा सेंटर पर पहुंचते हैं लेकिन बेगूसराय मे एक ऐसा भी छात्र परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा, जिसके एक हाथ मे कलम और एडमिट कार्ड था तो दुसरे हाथ मे हाथकड़ी लगा था। इस नजारे को देखकर छात्र छात्राएं और स्कूल प्रबंधन भौचक रह गया । पुलिस और अधिकारियो की देख रेख मे जेल से सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा तो लोगो की आँखे फटी की फटी रह गई।

पूरा मामला शनिवार को रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय की है। बताते चले की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयके द्वारा पार्ट थ्री की परीक्षा आयोजित की जा रही है।  इसी कड़ी मे आर सी एस एस कॉलेज बीहट के छात्र हिमांशु कुमार नामक छात्र जिसका एग्जामिनेशन सेंटर रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय सेंटर पर भारतीय प्राचीन इतिहास का परीक्षा देने पुलिस कर्मी के साथ  हथकड़ी लगे हाथ के साथ परीक्षा देने पहुंचा तो लोग सन्न रह गए और इसको लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। हालकी इस सबों से अंजान हिमांशु कुमार छात्र बेहद ही शालीनता के साथ परीक्षा देता रहा।

बेगूसराय में हथकड़ी लगे परीक्षा केंद्र पहुंचे बंदी, पेपर दे रहे छात्र-छात्रो का उड़े होश 2 हालांकि उसके आस पास बर्दी धारी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहे।  परीक्षा देने के लिए अलग कमरे मे शिफ्ट किये गए हिमांशु का बर्ताव बिलकुल अपराधी की तरह नहीं बल्कि एक शिष्टाचारी छात्र के रूप मे नजर आया। इस दौरान हिमांशु पुरे प्रश्न पत्र का जबाब लिखता हुआ नजर आया। बतातेचले की जेल मे बंद हिमांशु कुमार नया गाँव थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार का पुत्र है। जिसपर अपने ही गावं के एक सी एस पी संचालक पर जानलेवा हमला करने और लगभग पचास हजार रुपया लूट लेने का आरोप है।

बीते वर्ष सितम्बर महीने मे घटी इस घटना के बाद हिमांशु जेल मे बंद है। पर उसने पढ़ाई से अपना नाता नहीं तोड़ा और वह जेल मे बंद रहकर भी परीक्षा देने के अपने इरादे से नहीं डिगा और हाथकड़ी के साथ परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुँच गया। इस मामले मे उसे कोर्ट का भी सहारा मिला जिसके कारण आज वों परीक्षा दे पा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article