A I Y F गौरा एक इकाई का किया गया गठन, दीपक ठाकुर को सचिव, राजीव कुमार को बनाया गया अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

तेघड़ा. AIYF गौरा 1 इकाई का गठन किया जिसमें योगेन्द्र पासवान और धर्मवीर कुमार अध्यक्षता में किया गया। मौके पर एआईवाईएफ के अंचल मंत्री अतुल राय अंजान ने कहा अभी की राज्य और केंद्र सरकार युवा और छात्र विरोधी है हर विभाग में पद रिक्त है लेकिन बहाली नहीं हो रही है , बेगूसराय में दर्जनों कारखाना है लेकिन यहां के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है इसके लिए हमारी संगठन सड़क पर उतरेगी और युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देने के लिए संघर्ष करेगा।

- Sponsored Ads-

मौके पर सीपीआई के शाखा सचिव और वार्ड सदस्य योगेन्द्र पासवान ने आल इंडिया यूथ फेडरेशन के बारे मे विस्तार से बताया और अपने आदर्श भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद के विचारों पर चलना चाहिए।

A I Y F गौरा एक इकाई का किया गया गठन, दीपक ठाकुर को सचिव, राजीव कुमार को बनाया गया अध्यक्ष 2मौके नई इकाई की गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से दीपक ठाकुर को सचिव, राजीव कुमार को अध्यक्ष, सतीश कुमार को सह सचिव, धर्मवीर कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया, मौके पर रोहित कुमार, रौशन कुमार, किशन कुमार, रितेश कुमार, अरविंद सिंह, आदि सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article