डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के लहेरी थाना के पास अस्थावां विधानसभा के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार के साथ मारपीट की घटना सामने आया है। दरअसल भरावपर से लेकर गगनदीवान तक ओवर ब्रिज निर्माण होने के कारण इस इलाके में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।
जाम की समस्या होने के बावजूद लहेरी थाना के सामने पुलिस के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था। वाहन जांच के दौरान ही जाम की समस्या के कारण जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान पीछे से पुलिसकर्मियों ने प्रखंड अध्यक्ष के ऊपर डंडे से पिटाई कर दी।
पुलिस की पिटाई के बाद प्रखंड अध्यक्ष काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने पुलिस कर्मियों के रवैया पर सवाल खड़ा कर दिया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ने पुलिसकर्मियों पर मोटरसाइकिल की चाबी भी छीनने और मारपीट का आरोप लगाया है।
डीएनबी भारत डेस्क