डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर प्रखंड में पति पत्नी के बीच हुए आपसी कलह से परेशान एक युवती ने सोमवार की देर संध्या अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवती खोदावन्दपुर पंचायत के वार्ड दो निवासी राजीव दास की 30 वर्षीया पत्नी सूरत देवी है।
- Sponsored Ads-

घटना के समय घर के कोई परिजन मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची खोदावन्दपुर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतक युवती को दो बच्चे हैं।इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
