खोदावंदपुर के बाड़ा प्राथमिक कृषि साख समिति की बैठक का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के मिर्जापुर में बाड़ा प्राथमिक कृषि साख समिति कार्यकारिणी समिति का बैठक रविवार को आयोजित किया गया। बैठक  की अध्यक्षता कृषि साख समिति की अध्यक्ष पूनम देवी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री देवी ने बताया कि कृषि साख समिति को आगे की गति प्रदान करने को लेकर चर्चाए हुई। पैक्स के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि धान खरीद का मौसम आ गया है।

- Sponsored Ads-

किसानों का धान तैयार है। पैक्स के द्वारा किसानों का धान निर्धारित मूल्य पर खरीद करना है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से धान की खरीदगी का निर्णय लिया। बैठक में किसान हित की चर्चा की गई। वही प्रबंधक शम्भु महतो ने कहा  कि यह समिति पूरी तरह से किसानों के लिए है। किसानों ने उन्हें चुनकर समिति का सदस्य और अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में उनकी जिम्मेवारी बनती है कि कृषक हित का पूरा ख्याल रखें। सदस्यों ने इसे सर्वसम्मत्ति से स्वीकार किया।

खोदावंदपुर के बाड़ा प्राथमिक कृषि साख समिति की बैठक का हुआ आयोजन 2बैठक को लेकर नवनिर्वाचित सदस्यों में उत्साह देखा गया। अध्यक्ष ने पूरी पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व के निर्वहन का संकल्प दुहराया। मौके पर उषा देवी, ममता देवी, भोला दास, पलटन सहनी, रामदेव सहनी, रिंकू कुमारी, कुणाल कुमार, नीलम देवी, संजय यादव, शिवनंदन पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article