कैमूर: पैक्स चुनाव के दौरान घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, डीएसपी ने कहा जांच जारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पैक्स चुनाव के दौरान एक घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ – फोड़ करने का सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया जो सोसल मीडिया आर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है की 29 नवंबर को कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान बूथ के अंदर घुसकर हंगामा किया जा रहा था

कैमूर: पैक्स चुनाव के दौरान घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, डीएसपी ने कहा जांच जारी 2जिन्हे खदेड़ते हुए पुलिस पहुंची जिसके बाद तोड़ फोड़ का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल सीसीटीवी फुटेज मामले पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने 30 नवंबर शनिवार को बताया कि ससना पंचायत में पैक्स इलेक्शन के वोटिंग के दौरान असामाजिक तत्व द्वारा बूथ में जबरदस्ती घुसने का मामला सामने आया था जिसमें सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सबको खदेड़ा गया

कैमूर: पैक्स चुनाव के दौरान घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, डीएसपी ने कहा जांच जारी 3उसी क्रम में असामाजिक तत्वों ने पत्थर चलाया था जिसके सत्यापन के लिए पुलिस टीम गई थी जिसमें कुछ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है उसको भी हम लोग शिनाख्त कर रहे हैं जो भी पदाधिकारी दोषी होंगे उसपर कार्यवाही की जाएगी,इस मामले में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है 100 अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article