शिविर में 50 लोगों ने कराया आंख की जांच, चिन्हित रोगियों का मुफ्त में होगा ऑपरेशन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल कामराओं तकिया ,दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारा कन्या में मुक्त आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में डॉक्टर राजकुमार एवं उनके सहयोगियों द्वारा 50 लोगों के आंख की जांच किया गया ।

- Sponsored Ads-

जिसमें13 रोगी को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। यह सभी रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित थे। चिन्हित 13 रोगियों के आंख का ऑपरेशन सोमवार को तकिया ,दल सिंह सराय आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शिविर के आयोजक आनंद मार्गी डॉक्टर रामस्वरूप देव ने बताया कि चिन्हित रोगियों का मुफ्त में ऑपरेशन किया जाएगा।

साथ ही आने-जाने की सुविधा भोजन ,दवा और चश्मा भी दिया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में जय राम कुमार रामबालक कुमार, धनुषधारी प्रसाद शाही, विमला देवी ,इंदिरा देवी आदि का योगदान सराहनी रहा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article