बेगूसराय में सड़क जाम से निजात पाने को लेकर जिला प्रशासन हुआ शक्त, बुलडोजर चलाकर हटा रहे है सड़क किनारे से दुकान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय शहर को साफ सुथरा एवं जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम एक बार फिर कमर कस लिया है। वही नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा अवैध तरीके से जो दुकान एनएच सड़क किनारे लगा रखे थे। उसको बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर हटा दिया गया। वही इस बीच दुकानदारों में अफ़रा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।और दुकान टूट कर बिखरते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया।वहीं दुकान को टूटे देख दुकानदार रोने को मजबूर हो गए। यह अतिक्रमण मुक्त अभियान ट्रैफिक चौक से लेकर पावर हाउस तक जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा किया गया।

बेगूसराय में सड़क जाम से निजात पाने को लेकर जिला प्रशासन हुआ शक्त, बुलडोजर चलाकर हटा रहे है सड़क किनारे से दुकान 2आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा जेसीबी एवं बुलडोजर के माध्यम से दुकान को तोड़फोड़ किया जा रहा है। इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों ने ट्रैफिक चौक से लेकर पावर हाउस तक बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कों के किनारे अवैध तरीके से लगाए गए दुकानों को खाली करवाया। और बुलडोजर के माध्यम से दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान पदाधिकारी ने बताया है कि न 31 पर  दुकान लगाने के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। इसको लेकर जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम तुषार सिंगला के आदेश पर आज अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क जाम से निजात पाने को लेकर जिला प्रशासन हुआ शक्त, बुलडोजर चलाकर हटा रहे है सड़क किनारे से दुकान 3जिसमें अवैध तरीके से एनएच के किनारे लगे दुकान  को बुलडोजर के माध्यम से  तोड़कर हटाया गया। उन्होंने बताया कि कई बार इन लोगों को सूचना दी गई थी कि अवैध तरीके से जो भी लोग एनएच किनारे दुकान लगा कर रखे हैं। वह अपना दुकान हटा ले। लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग दुकान नहीं हटाया। जिसके कारण से जाम की समस्या लगातार बनी रहती थी। इस जाम से निजात दिलाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आज की गई। गौरतलब है कि जिला प्रशासन और नगर निगम लगातार शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अतिक्रमित भूमि को मुक्त करवाया रहा है।

बेगूसराय में सड़क जाम से निजात पाने को लेकर जिला प्रशासन हुआ शक्त, बुलडोजर चलाकर हटा रहे है सड़क किनारे से दुकान 4लेकिन दुकानदार उसके बाद भी अवैध तरीके से अपने-अपने दुकान लगाकर जाम की स्थिति पैदा कर दे रहे हैं। हालांकि दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई और एकाएक यह कार्रवाई की गई है।वहीं नगर निगम के द्वारा कहा जा रहा है कि पूर्व में भी दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस दिया गया था।बावजूद इसके दुकानदार अपने रवैये से बाज नहीं आ रहे थे।अत नगर निगम के द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article