समस्तीपुर: विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ गांव में जय कृष्ण चौधरी के पुत्र मणिकांत चौधरी को ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 180 एमएल के ट्रेटा पैक 79 पीस बरामद किया है।

समस्तीपुर: विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल 2 उत्पाद विभाग के अनुसार 79 पैकेट में 14.2 लीटर शराब है। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध मद्य निषेध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article