बेगूसराय में विचाराधीन महिला कैदी की जेल में तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मंडल कारा में बंद विचाराधीन महिला कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।इस मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृत महिला की पहचान पटना जिला के जानीपुर थाना क्षेत्र के सोरमपुर गांव के रहने वाले अरुण कुमार वर्मा की पत्नी देवती देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई महीने से एक केस में मंडल कारा में बंद था।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में विचाराधीन महिला कैदी की जेल में तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत 2आज अचानक उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। वहीं तबीयत काफी बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन उसे आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में महिला की मौत हो गई है। हालांकि संबंध में जेल प्रशासन कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।

बेगूसराय में विचाराधीन महिला कैदी की जेल में तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत 3वही इस मौत की खबर महिला के परिजनों को पुलिस के द्वारा दे दी गई है। फिलहाल नगर थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article