कई मामलों में वांछित अपराधी को वीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना कांड संख्या 17/23 के नाम जद कुख्यात अपरारी गौतम कुमार उर्फ विकास कुमार को वीरपुर पुलिस ने रविवार को माॅर्निंग गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि स अनी विनोद कुमार प्रसाद दल बल के साथ सुबह में माॅर्निंग गस्ति क्षेत्र में कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वीरपुर थाना कांड संख्या 17/23 के नाम जद फरार कु ख्यात अपरारी गौतम कुमार जगदर स्थित मुर्गा फाॅर्म के पास आम और लीची के बगिचे में है।

- Sponsored Ads-

सूचना के आलोक में पुलिस ने चिंन्हित ठिकानो को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के डांर से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम कुमार पर फजिलपुर के तैल व्यवसाई से रंगदारी मांगने, हवाई फाइरिंग करने, इस से पूर्व वीरपुर बाजार से एक व्यवसाई का अपहरण कर हत्या कर देने के अलावे अन्य सात मामलों में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहने, रंगदारी मांगने से संबंधित संगीन मामले भी दर्ज हैं।

वीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article