भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन, पांच को मिली तारीख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु शनिवार को थाना परिसर में अंचलधिकारी रानू कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध मे अंचलधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है।

पूर्व से दो (2)मामले लंबित थे आज पांच (5)नए मामले  आए उक्त सभी मामलो में तीन मामले के दोनों पक्ष उपस्थित होने के कारण तीन मामले का निष्पादन किया गया। अन्य मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण पांच मामले का निष्पादन नहीं हो सका है। उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है, तो सभी मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन, पांच को मिली तारीख 2वही थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जो मामले का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है, तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जायगी। मौके पर कर्मचारी दीपक कुमार,अरबिंद कुमार भारती, सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि  उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article