जन सुराज के उद्देश्यों को लेकर जनसभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-बिहार में एनडीए और महागठबंधन से अलग उभरती हुई जन सुराज पार्टी से जुड़े लोगों की एक जन सभा बुधवार को बाड़ा गांव स्थित खोदावंदपुर व्यापार मंडल के नवनिर्मित भवन में हुई। इस जन सभा में वक्ताओं ने बिहार में भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील लोगों से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय ने की जबकि मंच का संचालन अभिषेक कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

जन सुराज के उद्देश्यों को लेकर जनसभा का किया गया आयोजन 2इस कार्यक्रम में  जनसुराज की संविधान सभा से लोगों को अवगत कराया गया तथा पार्टी संगठन की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम में जनसुराज के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, खोदावंदपुर प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, डॉ एस कुमार, सुभद्रा भारती, जिला पार्षद पंकज कुमार शर्मा, पूर्व जिला पार्षद अरविंद कुमार, पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी, डॉ लुकमान हकीम, रामविनय ठाकुर, चन्दु पासवान, रंधीर कुमार वर्मा, भूषण कुमार, अनुराग कुमार, भोला पासवान, शंभू सुमन ठाकुर, सुरेन्द्र सहनी, डॉ संजय कुमार पासवान, रामनंदन पासवान आदि ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल सावित हो रही है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

जन सुराज के उद्देश्यों को लेकर जनसभा का किया गया आयोजन 3बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। मजदूरों का पलायन हो रहा है। किसान बदहाल हैं। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। मंहगाई चरम पर है। इस परिस्थिति में आम लोग जन सुराज की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। आने वाला कल जन सुराज का होगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article