आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर गोद भराई का किया गया कार्यक्रम

DNB Bharat

खोदाबंदपुर प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर गोद भराई का कार्यक्रम किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सेविका काजल कुमारी सहायिका शर्मिला कुमारी एवं पोशक क्षेत्र के गर्भवती महिलाएं उपस्थित थीं।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर सेविका काजल कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिला को गोद भराई कार्यक्रम के माध्यम से बताया जाता कि गर्भावस्था के दौरान हरी साग सब्जी, फल, अण्डा, मांस, मछली, दूध, आयरन कैल्शियम टेबलेट का नियमित सेवन और कुशल चिकित्सक की सलाह एनीमिया रोग से बचाव करता है।

इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को एनीमिया रोग सहित छोटे मोटे रोगों से बचाव को जागरूक किया जाता है. यह कार्यक्रम हर माह 7 तारीख को किया जाता है। कार्यक्रम में रिंकी कुमारी, रीता देवी, राजो देवी, कंचन कुमारी, तारा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थीं।

खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article