जयनगर घाट पर स्नान के दौरान युवक़ के डूबने से मौत

DNB Bharat

जयनगर घाट पर स्नान के दौरान युवक़ के डूबने से मौत

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर परिषद बीहट के गढ़हरा वार्ड संख्या14 निवासी स्व ब्रजेन्द्र सिंह का करीब 53 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार उर्फ बमबम की मौत सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबने से हो गयी।परिजनों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह गंगा स्नान करने जयनगर घाट जाते थे।मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर पंचायत स्थित जयनगर घाट में बमबम अचानक गड़क गए।उपस्थित लोगों ने शोर मचाया।

- Sponsored Ads-

इसके बाद पहचान के कुछ ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जानकारी दी।इसके बाद बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पहुंचे। गोताखोर दल के युवकों ने करीब दो घण्टे पानी में खूब खोजबीन कर शव को निकाला गया। इसके बाद चकिया थाना की पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम कराया।शाम में शव परिजन को सौंप दिया।

मृतक की पत्नी आशा बहु है।वहीं उनके दोनों पुत्र बाहर हैं।मौके पर गढ़हरा के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह,राजेश मार्शल,श्रवण शर्मा,उदय कुमार,प्रमोद राय,अभिषेक कुमार,राजा कुमार, संतपाल, अनुज कुमार,बलजीत कुमार आदि लोग थे।वहीं समाजसेवी लाल बहादुर महतो,राम अनुग्रह शर्मा,ओबीसी नेता दिलीप कुमार प्रसाद,अक्षय दत्ता आदि ने बताया कि बमबम जी मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article