भारत बंद के दौरान उपद्रवियो ने कोर्ट में कैदियों को पेशी के लिए जा रहे कैदी वाहन को अस्पताल चौराहा पर घंटो रोका

DNB Bharat Desk

 

कैदियों की बढ़ी परेशानी, कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन कोर्ट के लिए रवाना

डीएनबी भारत डेस्क

भारत बंद के दौरान नालंदा जिले में उपद्रवियों ने जमकर उत्पाद मचाया कहीं रोड़ेबाजी की तो कहीं सड़क जाम कर आगजनी की। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने भारत बंद के दौरान अस्पताल चौराहा पर कैदी वाहन को भी दो घंटे तक रोक दिया। भारत बंद होने की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।

- Sponsored Ads-

भारत बंद के दौरान उपद्रवियो ने कोर्ट में कैदियों को पेशी के लिए जा रहे कैदी वाहन को अस्पताल चौराहा पर घंटो रोका 2वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। सड़क जाम कर रहे दलित नेताओं ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया गया है। इसी बंद के दौरान अस्पताल चौराहा पर कैदी गाड़ी को 2 घंटे तक रोका गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी गाड़ी को किसी तरह से 2 घंटे के बाद बिहार शरीफ कोर्ट के लिए रवाना किया।

भारत बंद के दौरान उपद्रवियो ने कोर्ट में कैदियों को पेशी के लिए जा रहे कैदी वाहन को अस्पताल चौराहा पर घंटो रोका 3दरअसल दीपनगर मंडलकारा से कैदियों को पेशी के लिए बिहार शरीफ कोर्ट जाने के क्रम में अस्पताल चौराहा पर उपद्रवियों ने कैदी गाड़ी को रोक दिया था। भारत बंद का खामियाजा दुकानदारों को भी उठाना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि इस बंद के कारण से बिहार शरीफ शहर में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article