सिडिफोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के बच्चों ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में लहराया परचम,परिजनों में खुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में सिडीफोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। बच्चों की इस सफलता से एक ओर जहां उनके परिजनों में खुशी है वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी इस परीक्षा परिणाम से अपनी प्रसन्नता जताते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

सिडिफोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के बच्चों ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में लहराया परचम,परिजनों में खुशी 2परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक एस के सिंह तथा प्राचार्य मंजू संगही ने बताया कि सीबीएसई मैट्रिक बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस स्कूल के छात्र कृष्ण मुरारी को 93.8 प्रतिशत,उत्पल कुमार एवं आर्यन कुमार को 93 प्रतिशत,मनीष कुमार को 92.2 प्रतिशत,ऋषिकांत शर्मा को 92 प्रतिशत,तलत जहां को 90.2 प्रतिशत,सफिया नाज को 89.4 प्रतिशत,देवराज चौधरी को 86.4 प्रतिशत एवं माही रानी को 85.8 प्रतिशत अंक मिला है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article