पड़ोसी निकला दादी पोते का हत्यारा, रूपया चोरी के दौरान किया हत्या, 1 लाख रूपया भी बरामद

DNB Bharat

नालंदा जिला में 26 जून को दादी पोते का गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। कर्ज से परेशान पड़ोसी ने दादी पोते की रूपया चोरी के दौरान कर दी थी हत्या।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में पिछले 27 जून को परवलपुर के करणविघा में दादी पोते की गला घोंटकर हत्या मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि चोरी के नियत से इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया।

- Sponsored Ads-

आरोपी करण बीघा गांव में रहने वाले पड़ोसी रविकांत कुमार उर्फ झुन्नू ने ही घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस को शुरुआत से ही रविकांत उर्फ झुन्नू के ऊपर शक था क्योंकि मृतक के परिजन ने भी रविकांत कुमार के ऊपर ही शक किया था। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ को लेकर पड़ोसी को उठाकर परवलपुर थाने लाई।

जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो रविकांत कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि रविकांत कुमार उर्फ झुन्नू कर्ज तले दबा हुआ था और वह इसी कर्ज को उतारने के उद्देश्य अंजन भाई पटेल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पड़ोसी निकला दादी पोते का हत्यारा, रूपया चोरी के दौरान किया हत्या, 1 लाख रूपया भी बरामद 2

चोरी के दौरान दादी और पोता जाग गया। यही कारण है कि रविकांत रूपेश झुन्नू ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य दोनों की हत्या गला घोंटकर कर दी। फिलहाल पुलिस ने एक लाख नगद और सोने के आभूषण को बरामद कर लिया है। इस तरह से पुलिस ने 96 घंटे में इस हत्या की गुत्थी को सुलझा कर राहत की सांस ली है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article