फरार शराब कारोबारी को बछवाड़ा पुलिस पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

समकालीन अभियान के दौरान शनिवार को बछवाड़ा थाना पुलिस ने गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या 01, रूपसवाज गांव में छापेमारी कर शराब कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबार में संलिप्त आरोपी गोविंदपुर तीन पंचायत के रूपसवाज गांव निवासी श्याम सुंदर राय का पुत्र लवकुश कुमार अपने घर पर आया हुआ है ।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन करते हुए छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त हैं । आरोपी के खिलाफ विगत दिनों दादुपुर पुल के समीप एक ट्रक पर लगा हुआ 711 कार्टन अवैध विदेशी शराब लाया गया था ।

फरार शराब कारोबारी को बछवाड़ा पुलिस पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल 2पुलिस गाड़ी को देखते हुए उक्त आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था । लेकिन पुलिस के द्वारा एक ट्रक समेत 711 कार्टुन अवैध विदेशी शराब बरामद कर लाया थाना लाया गया था । आरोपी के खिलाफ शराब कारोबार का मामला थाना में दर्ज है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article