पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड का किया खुलासा,सौतेला बेटा ही निकला,मां,बाप,भाई,बहन का क़ातिल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस ने चर्चित ट्रिपल हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इसे ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक संजीवन महतो का पहली पत्नी का बड़ा पुत्र ही था। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले की 10 अगस्त को बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर गांव में सोया अवस्था में संजीवन महतो को एवं उसकी पत्नी और एक पुत्र और पुत्री को निर्मम तरीके से धारदार हथियार से चारों को गला काट दिया था।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड का किया खुलासा,सौतेला बेटा ही निकला,मां,बाप,भाई,बहन का क़ातिल 2जिसमें संजीवन महतो एवं पत्नी एवं पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि पुत्र अंशु कुमार का इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने लगातार टेक्निकल अनुसंधान के माध्यम से हत्यारे तक पहुंचाने का कोशिश कर रहे थे।आखिर कर उसे हत्यारे तक पुलिस पहुंचकर मुख्य आरोपी सजीवन महतो का पहली पत्नी का बड़ा लड़का ही हत्या किया था।

इस घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संजीवन महतो का पहली पत्नी का बड़ा लड़का अश्वनी उर्फ भोला कुमार के द्वारा ही पूरे परिवार को सोया अवस्था में धारदार हथियार से हमला किया था। जिसमें संजीवन महतो एवं पत्नी एवं पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि पुत्र का आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि संजीवन महतो का पुत्र अश्वनी उर्फ भोला ने अपने पिता का दूसरा शादी से काफ़ी नाराज था। और अपने आप को घुटन महसूस करता था।

पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड का किया खुलासा,सौतेला बेटा ही निकला,मां,बाप,भाई,बहन का क़ातिल 3इसी सब आवेश में आकर पुत्र ने ही इस हत्या कांड का अंजाम दिया था। एसपी मनीष कुमार ने यह भी बताया है कि अश्वनी उर्फ भोला कुमार को सौतेली मां के द्वारा उसे डांट फटकार किया जाता था। इससे भी वह काफी खापा चल रहा था जिसके कारण से इस हत्या को घटा को अंजाम दिया था। एसपी मनीष कुमार ने यह भी बताया है की हत्या में शामिल धारदार हथियार एवं बस के बल्ले को पुलिस ने बरामद किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article