पैक्स अध्यक्ष पर धांधली का आरोप, डीएम से की कार्रवाई की मांग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धांधली किये जाने का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष पर आरोप है कि सरकार द्वारा किसानों को सस्ते दरों पर दी जाने वाली खाद बीज और कीटनाशक दवा पैक्स अध्यक्ष बाजार मूल्य पर किसानों को बेच कर गलत तरीके से रूपये की उगाही कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इतना ही नहीं उनके ऊपर गंभीर आरोप यह भी लगा है कि उन्होंने कई किसानों के नाम पर ऋण की निकासी की और किसी भी किसान को पैसा नहीं मिला बल्कि पैक्स अध्यक्ष ने खुद ही सारा पैसा रख लिया। मामला समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पैक्स की है जहां शेखोपुर पैक्स अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट राजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन दे कर जांच की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए अपने आवेदन में कहा है कि पैक्स अध्यक्ष किसानों को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराये जाने वाले खाद, बीज और कीटनाशक दवा को बाजार मूल्य पर बेचा जा रहा है साथ ही कई किसानों के नाम पर पैक्स अध्यक्ष ने ऋण का उठाव किया और सारा पैसा अपने पास ही रख लिया।

उन्होंने पैक्स अध्यक्ष पर आरोप मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शेखोपुर पैक्स भवन में अक्सर ताला लटका रहता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसानों से गैरऋणी का लाभ दिलाये जाने के नाम पर रूपये लिए गए लेकिन 2014 के बाद किसी भी किसानों को इसका लाभ नहीं दिया गया।

राजीव कुमार सिंह ने एक और आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की कि पैक्स में ऐसे मतदाता हैं जो भूमिहीन हैं जबकि भूमि वाले किसान जब अपना नाम पैक्स से जुड़वाने की कोशिश करते हैं तो पैक्स अध्यक्ष किसी न किसी बहाने उसे रिजेक्ट कर देते हैं। मामले में जब वरीय अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़ोन नहीं नहीं उठाया।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article