मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व बुद्धदेव भट्टाचार्य एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे

DNB Bharat

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व बुद्धदेव भट्टाचार्य एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article