अचानक बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को नहीं थी सीएम के आने की खबर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

अपनी औचक यात्रा से सबको चौंकाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार को अचानक बख्तियारपुर पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने भाई सतीश कुमार से मुलाकात के बाद फिर पटना वापस लौट गए। सीएम नीतीश की बख्तियारपुर यात्रा की खबर किसी भी अधिकारी को पहले से नहीं थी लेकिन जैसे ही उनके आने की खबर लगी अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे और वे भागे भागे पहुंचे।

- Sponsored Ads-

सीएम नीतीश अपने भाई के साथ कुछ देर रहने के बाद फिर वापस पटना लौट गए। विदित हो कि अक्सर सीएम नीतीश अचानक से कहीं भी पहुंच जाते हैं। ऐसे ही अभी हाल ही में सीएम नीतीश अचानक मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच गए थे जहां निरीक्षण के बाद फिर वे वापस अपने आवास लौट आए थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article