नालंदा जिले में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर संकट, सतौआ मुखिया पति की हत्या के बाद मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय ने की मृतक के आश्रितों से मुलाकात

DNB Bharat Desk

 

डीएम,एसपी को सौंपा ज्ञापन

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार के नालंदा जिले में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पति बलवीर यादव की हत्या के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से स्थानीय जनप्रतिनिधि आक्रोशित हैं। सोमवार को बिहार राज्य मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय ने नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर संकट, सतौआ मुखिया पति की हत्या के बाद मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय ने की मृतक के आश्रितों से मुलाकात 2मिथलेश राय ने कहा कि हत्या के कई दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में अस्थावां प्रखंड के अमावां पंचायत के मुखिया और रहुई प्रखंड के पेशौर के पंचायत समिति सदस्य पर भी जानलेवा हमले हुए हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस तरह की घटनाओं से न केवल नालंदा बल्कि पूरे बिहार के जनप्रतिनिधि भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नालंदा जिले में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर संकट, सतौआ मुखिया पति की हत्या के बाद मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय ने की मृतक के आश्रितों से मुलाकात 3मुखिया संघ ने बलवीर यादव के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी मांग, मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करना, सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराना और इच्छुक जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है। मिथलेश राय ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article