शादी की नियत से नाबालिग़ लड़की का अपहरण, अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम से शादी की नियत से एक नाबालिग़ लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत पीड़ित पिता ने खोदावंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के चार दिन पश्चात भी लड़की को बरामद करने में पुलिस विफल है। घटना के बाबत पीड़ित पिता ने बतया की मेरी 16 वार्षिया पुत्री 5 दिन पूर्व इंटर का परीक्षा देने के लिए रोसरा कॉलेज घर से निकली थी।

जो देर शाम तक भी घर नहीं लोटी। हम ने उसका खोज बिन शुरू किया तो पता चला की हमारा ग्रामीण बार्ड 6 निवासी मोहम्मद अकबर शादी के नियत से उसका अपहरण कर कहीं फरार हो गया है। काफी खोजबीन किया। मेरे लड़की का कुछ भी पता नहीं चला इस घटना को लेके दो पक्षों के बीच अंदर ही अंदर तनाव क़ायम हैं। इस बिच लड़की का मोहम्मद अकबर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Sponsored Ads-

जिस में वह अपनी मर्जी से घर से भाग कर अकबर के साथ शादी करने की बात बता रही है। और अकबर को निर्दोष बोल रही है। मामला जो भीहो नाबालिक का शादी भी कानूनन अपराध है। अब तक लड़की का बरामद नहीं होना भी स्थानीय पुलिस के कार्य शैली पर सवाल खड़ा करता है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार दिवाकर ने कहा इस घटना का प्राथमिक गत 16 नवंबर को ही थाना में दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी हुई है। गांव में क़ानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है,l शीघ्र ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। प्रयास जारी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article