गढ़हरा रेल इंजन पार्ट्स चोरी मामले का मुख्य अभियुक्त ने किया रेल न्यायालय में आत्मसमर्पण

DNB Bharat

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर प्रभातनगर निवासी मनोहर साह ने रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बरौनी रेल के समक्ष किया आत्मसमर्पण। गढ़हरा यार्ड से इंजन पार्ट्स चोरी मामले मुख्य अभियुक्त था मनोहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल अंतर्गत गढ़हरा यार्ड स्थित विधुत लोकोमोटिव शेड से रेल इंजन के पार्ट्स चोरी मामले का फरार अभियुक्त ने बरौनी रेलवे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताते चलें कि मुजफ्फरपुर का बड़ा कबाड़ी खाना व्यवसायी भगवानपुर प्रभातनगर निवासी मनोहर साह रेल इंजन पार्ट्स चोरी मामले का मुख्य अभियुक्त था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। रेल पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मनोहर साह ने रेलवे न्यायालय बरौनी में आत्मसमर्पण कर दिया।

- Sponsored Ads-

रेल जानकारों के अनुसार पूर्व मध्य रेल में अबतक हुए चोरी के मामलों में सबसे बड़ा यह मामला पूरे जोन स्तर तक के पदाधिकारियों में खलबली मच गई थी। हो भी क्यों नहीं पूरे फिल्मी अंदाज में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया था। हलांकि रेल पुलिस की कार्रवाई में चोरी की गई 95 प्रतिशत सामान की बरामदगी कर ली गई थी। घटना केबाद रेल विभाग के लगभग सभी बड़े पदाधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article