वीरपुर थानाध्यक्ष ने लोगों को दिया नए आपराधिक कानून की जानकारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना भवन के प्रतिक्षालय भवन में सोमवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, बुद्धि जियो की एक विशेष बैठक बुलाकर नए आपराधिक कानून से संबंधित विस्तार से जानकारी दिया।

- Sponsored Ads-

थाना अध्यक्ष ने नागरिक केन्द्रित कानून, न्याय प्रणाली में टेक्नोलॉजी पर जोर,महिलाएं और बच्चों के साथ होने वाले अपराध से निपटने के लिए नए‌,अपराधिक कानूनों में शामिल 37 धाराओं के संबंध में चर्चा करते हुए,अपराध एवं दंड को नए तरीके से किया गया परिभाषित, त्वरित न्याय के तहत एक तय समय सीमा के अंदर न्याय दिलाने के लिए बी एन एस में 45 धाराओं को जोड़रे जाने समेत आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव,

वीरपुर थानाध्यक्ष ने लोगों को दिया नए आपराधिक कानून की जानकारी 2पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ मोबाइल ऐप से भी जुड़ने जैसे नियमों, धाराओं,उप धाराओं की जानकारी को विस्तार से दिया।मोके पर पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, पूर्व प्रखंड प्रमुख मीना देवी, पूर्व उप प्रमुख सुबोध पासवान ,पंसस रिता चौरसिया, पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह, सरपंच अनिल सिंह, मनोज सिंह उर्फ बुटाली सिंह, पूर्व पंसस अजय झा, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, मुखिया राजीव सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाजीक कार्यकर्ता के अलावे बुद्धि जीवी मौजूद थे।

 

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article