बीआरसी बरौनी भवन के समक्ष शिक्षकों का बीईओ के भ्रष्ट नीति के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ

DNB Bharat

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी की ओर से बीईओ के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी

डीएनबी भारत डेस्क 
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी इकाई के द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर बीआरसी बरौनी भवन के समक्ष सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया।संघ के प्रखंड अध्यक्ष व जिला के अभिभावक सुरेश राय और प्रखंड सचिव अनिल कुमार शर्मा भूख हड़ताल पर बैठे। इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित भी रहे।

बीआरसी बरौनी भवन के समक्ष शिक्षकों का बीईओ के भ्रष्ट नीति के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ 2

जिला महासचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। वहीं बरौनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने कहा कि हम शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रखंड से जिला तक संघर्ष कर सकते हैं। बरौनी प्रखंड शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बीआरसी बरौनी भवन के समक्ष शिक्षकों का बीईओ के भ्रष्ट नीति के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ 3

उन्होंने कहा कि बरौनी प्रखंड के बहुत सारे शिक्षिकाओं का रुग्नावकाश, मातृका अवकाश एवं अन्य प्रकार का वेतन बकाया, नव प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन बकाया, नियमावाली के आलोक में अहर्ता शिक्षकों का कालबद्ध प्रोनत्ति करते हुए सेवा पुस्तिका में संधारण, डीपीई प्रशिक्षित शिक्षिकों का अंतर वेतन बकाया, शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि का सेवापुस्तिका में संधारण समेत अन्य समस्याएं वर्षों से लंबित है।
इस मौके पर संघ के जिला सचिव संजय कुमार हिटलर, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष चिंटू कुमार, नूतन कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष रवि कुमार, डॉ मुस्तफीज, अभिनव कुमार अमर, राकेश कुमार, अबू एहसान, सुरेंद्र महतो, सुजीत कुमार, संजय कुमार, मो औरंजेब, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजीत पोद्दार, विक्रम कुमार आदि थे। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के गलत कार्यशैली पर जमकर नारा लगाया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बरौनी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के हठधर्मिता, दलाली, वसूली, शिक्षकों के आर्थिक, मांसिक दोहन के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बरौनी द्वारा शिक्षकों के सभी प्रकार के समस्याओं के निष्पादन के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आगाज हुआ है। किसी भी लोकतांत्रिक आन्दोलन का अंतिम विकल्प मतलब भूख हड़ताल होता है।

वर्तमान बरौनी बीईओ भ्रष्टाचार में लिप्त एवं अहंकारी हैं।बीईओ सिर्फ अपने वसूली गैंग के माध्यम से काम करती है। बांकी शिक्षक कार्यालय का चक्कर ही काटते रह जाते हैं। आने वाले समय में शिक्षकों का सभी प्रकार के समस्याओं का निदान ससमय एवं शोषणमुक्त हो। यह आंदोलन इसके लिए किया जा रहा है। इसके पूर्व 18 मार्च को एकदिवसीय आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद बीईओ से मिलने गए शिष्टमंडल से वार्ता विफल रहा। इसके पूर्व जिला व प्रखंड के सभी अधिकारियों को अपनी मांगों व संघ के गतिविधियों से सम्बंधित पत्र सौंपा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article