नालंदा :किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के पिता की लूटी लॉकेट बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएसपी ने पीसी कर दी जानकारी

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के सात दिनों के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में पीड़िता के पिता से लूटी गई लॉकेट और आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 15-16 जून की रात को लहेरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा :किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के पिता की लूटी लॉकेट बरामद 2पीड़िता अपने पिता के साथ सड़क किनारे सो रही थी, जब एक युवक उसे उठाकर पास ही ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के पिता के गले से लॉकेट भी छीन ली थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने 23 वर्षीय टिंकू चौधरी उर्फ संजय चौधरी उर्फ पसिया को गिरफ्तार किया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना का पूरा विवरण बताया।

नालंदा :किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के पिता की लूटी लॉकेट बरामद 3उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पिता की लूटी गई लॉकेट और आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। जांच में यह भी पता चला कि पीड़िता के पिता घटनास्थल के पास चाय का ठेला चलाते थे और रात में वहीं सो जाते थे। आरोपी कभी-कभार वहां चाय पीने आता था, जिससे उसे इस बात की जानकारी थी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article